
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में नव वर्ष की धूम रही।नव वर्ष पर चाकुलिया के हवाई पट्टी पर ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ वन भोज कर और नृत्य कर नव वर्ष की खुशीयां मनाई। लोगों ने एक दूसरे से मिलकर नव वर्ष की बधाई दी।हवाई पट्टी पर नव वर्ष की खुशियां मनाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।विधि व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए पुलिस तैनात थी।हवाई पट्टी पर विभिन्न प्रकार की दुकानें लगी थी। नव वर्ष को लेकर बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती भी अपने दल बल के साथ हवाई पट्टी पहुंचकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से मिलकर नव वर्ष की बधाई दी। (नीचे भी पढ़ें)

चाकुलिया के प्रसिद्ध नागा बाबा मंदिर और जोड़ाम के तुलसीबनी आश्रम में लोगों ने की पूजा
नव वर्ष के उपलक्ष्य पर सहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोग नव वर्ष पर मंदिरों में जाकर पूजा कर नव वर्ष का स्वागत किया। चाकुलिया के प्रसिद्ध नागा बाबा मंदिर और ग्रामीण क्षेत्र के बंगाल सीमा से सटे जोड़ाम गांव स्थित तुलसीबनी आश्रम में मां दुर्गा की पूजा कर लोगों ने क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि के लिए कामना की है। चाकुलिया के विभिन्न मंदिरों में पूजा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वही घाटशिला, मुसाबनी, धालभूमगढ़ और बहरागोड़ा प्रखंड में भी लोगों ने हर्षोल्लास के साथ नव वर्ष की खुशियां मनाई और एक दूसरे से मिलकर नव वर्ष की बधाई दी।














