
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के कामारिगोड़ा गांव निवासी झारखंड आंदोलनकारी तरुण दास का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया. यह सूचना पाकर विधायक समीर महंती उनके आवास पहुंचे और अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी. विधायक ने शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दी और दुःख प्रकट किया. मौके पर शंभुनाथ मल्लिक, गौतम दास, शंकर नाथ, रवि गोप, फकीर दास, परिमल दास, राम मोदक, जलधार दास, कृष्णा दास, काशीनाथ धल, मिथुन कर, विद्युत सरदार, विश्वजीत भोल समेत अन्य लोग उपस्थित थे.












