
जमशेदपुर : मदर टेरेसा इंटरनेशनल फाउंडेशन की जमशेदपुर इकाई की ओर से मानगो के कबीर नगर (कोपाली, जिला-सरायकेला खरसावां) में कंबल वितरण किया गया. संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कबीर नगर के जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया. फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम में मोहम्मद परवेज (संस्थापक), शाहरुख मलिक (झारखंड यूथ के जिलाध्यक्ष), कमर सुल्ताना (राष्ट्रीय महासचिव), शाहिस्ता नाहिद (जिला उपाध्यक्ष जेएसआर), शारिक अनवर (जिलाध्यक्ष सरायकेला) व अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम में करीब 50 लोगो के बीच कंबल वितरण किया गया.













