
जमशेदपुर : आनंद मार्ग के विश्वस्तरीय धर्म महासम्मेलन का आयोजन आनंद मार्ग के हेड क्वार्टर, पुरुलिया जिले के आनंद नगर में किया गया. इस धर्म महासम्मेलन में विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस विश्व मंच पर पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्वदेवानंद अवधूत ने टाटानगर भुक्ति के सुनील आनंद को अध्यात्मिक भाव से जनसेवा के लिए पुरस्कृत किया. पिछले 6 महीने की अर्धवार्षिक रिपोर्ट तथा संस्था के विश्व स्तर पर जनसेवा के कार्य-कलाप के आधार पर इस पुरस्कार के लिए चयन किया जाता है. सुनील आनंद को यह पुरस्कार चौथी बार प्राप्त हुआ है. इससे पूर्व वर्ष 2017, 2019 व 2020 में भी यह पुरस्कार मिल चुका है.













