
जमशेदपुर : जमशेदपुर के लोगों को फिलहाल लॉकडाउन को लेकर डरने की जरुरत नहीं है. झारखंड में फिलहाल लॉकडाउन नहीं लग रहा है. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने आपदा प्रबंधन विभाग को पत्र लिख पाबंदी लगाने का सुझाव दिया है. अब यह बैठक में तय होगा की झारखंड में लॉकडाउन लगेगा या नहीं. रविवार को अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह द्वारा दिए गए सुक्षाव में बताया गया है कि झारखंड में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए आगामी 15 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू लगाने के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज समेत अन्य शिक्षण संस्थान, मॉल, रेस्टोरेंट, होटल, पार्क आदि को बंद कर दिया जाए. उन्होंने सुझाव देते हुए आपदा प्रबंधन प्राधिकार को इस पर अमल करने की अपील की है,ताकि राज्य में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रफ्तार को कम किया जा सके. (नीचे भी पढ़ें)
ये सुझाव दिए गए (नीचे पढ़ें)
- आगामी 15 जनवरी, 2022 तक पार्क, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्वीमिंग पुल, जिम और इंडोर स्टेडियम को बंद किया जाये
- सभी धार्मिक स्थानों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद हो
- हाट-बाजार में सोशल डिस्टैंसिंग का कड़ाई से पालन हो
- शादी-विवाह, दाह संस्कार और सामाजिक गतिविधियों में वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके सिर्फ 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति मिले
- राज्य में जरूरी दुकानों को छोड़ गैर जरूरी दुकानों को एक-एक दिन छोड़ कर शाम 5 बजे तक खुले
- स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और शिक्षण संस्थानों को बंद कर ऑनलाइन पढ़ाई होनी चाहिए
- लोगों के लिए रेस्टोरेंट बंद हो. सिर्फ होम डिलिवरी की अनुमति मिले
- ऑफिस में 50 फीसदी मैनपावर हो. वहीं, ऑफिस में कार्य करते वक्त एसी या हीटर का उपयोग ना हो
- अगले आदेश तक बायोमैट्रिक उपस्थिति पर रोक लगे
- मॉल बंद हो, लेकिन अगर मॉल को खुला रखना हो, तो सिर्फ 25 फीसदी लोगों की ही एंट्री हो. यहां यह भी ध्यान देना होगा कि मॉल में एंट्री उन्हीं लोगों को मिले जो वैक्सीन के डबल डोज लिये हों
- दूसरे देशों से आने वाले वैसे लोगों जिनका आरटी-पीसीआर टेस्ट में भले ही निगेटिव आया हो, फिर भी उन्हें 72 घंटे के निगरानी में रखना आवश्यक हो
- शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू फिर से लागू हो, इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट मिलती रहे
- रविवार को आवश्यक दुकानों को छोड़ सभी दुकानें बंद हो
- पांच साल से ऊपर के सभी लोगों को घर से बाहर निकलते वक्त मास्क पहनना अनिवार्य हो
- झारखंड समेत दूसरे राज्यों के लोगों के वैसे लोगों का मूवमेंट ही अनिवार्य हो, जो वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके हो.
शार्प भारत की अपील : मास्क जरूर पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, समय-समय पर साबुन या हैंड वाश से हाथ थोयें.














