
जमशेदपुर : रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए मंगलवार को अपर मंडल रेल प्रबंधक बिनोद कुमार सिन्हा ने मंडल के तीनों मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक और शाखा सचिओ के साथ वर्चुअल मोड में बैठक आयोजित हुआ. बैठक में रेल अस्पताल के ओपीडी में उमड़ रहे भीड़ को कम करने के लिए टेली मेडिसिन पद्धति को विकसित करने और दावा का होम डिलीवरी करने पर सहमति बनी. चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय में लगेगा बाहरी लोगों के आने जाने पर रोक, बिना मास्क और वैक्सीन के दोनों डोज नहीं लेने वालों को डीआरएम कार्यालय परिसर में जाने की अनुमति नहीं मिलेगा. टाटानगर रेलवे अस्पताल के मेल वार्ड के प्रथम मंजिलें पर कोरोना से संक्रमित मरीजों का इलाज होगा. अभी फिलहाल छह बेड की व्यवस्था की जा रही है और आने वाले समय में इसे और बढ़ाने के भी आसार हैं. एडीआरएम विनोद कुमार सिन्हा ने कहा कि कोरोना के संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए सभी रेलकर्मियों को नियम का पालन सख्ती से करना चाहिए, साथ ही सरकार की ओर से दी जा रही गाइडलाइन का पालन अवश्य करें और अपने आपको और अपने परिवार को इस संक्रमण से मुक्त रखने का हर संभव प्रयास करें. बैठक को संबोधित करते हुए मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने सीएमएस से अनुरोध किया है कि तीनों अस्पतालों में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट के काम में तेजी लायी जाए ताकि समय रहते ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बन सकें. अस्पतालों में पारा मेडिकल स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए बहुत जल्द वाक इन इंटरव्यू का आयोजन होगा और वाक इन इंटरव्यू के माध्यम से तमाम रिक्त पदों को समय रहते भरने का भी काम बहुत जल्द शुरू होगा. बैठक में चक्रधरपुर के एडीआरएम के साथ चक्रधरपुर मंडल अस्पताल के सीएमएस डॉ सुब्रतो कुमार मिश्रा, बंडामुंडा रेलवे अस्पताल के सीएमएस डॉ सांगा, टाटानगर रेलवे अस्पताल के सीएमएस डॉ संतोष हुजूर के अलावा वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी रंगम हरिदास, मेंस कांग्रेस चक्रधरपुर शाखा सचिव आरके मिश्रा. घनश्याम चौधरी, रतन पंडा, डीसीएस राव और देवाशीष पति मुख्य रूप से उपस्थित थे.












