
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह ने छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के तहत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा गठित मल्टी वाटर सप्लाई स्कीम के तहत गठित कमेटी द्वारा अनुमोदित, जिसमे 15000 लीटर जल पर प्रति सामान्य और ओबीसी परिवार के लिए 120 रुपये तथा एसटी, एससी परिवार के लिए 100 रुपये जल कर (टैक्स) का निर्धारण किया गया है, उसकी प्रति को जलाकर उसका विरोध किया। साथ ही विभाग से मल्टी विलेज सप्लाई स्कीम के तहत की गई कमेटी के औचित्य पर सवाल किया। डॉ परितोष सिंह ने सवाल किया है कि गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के तहत सैकड़ों जगह पानी लीकेज है। कमेटी के द्वारा उसके रख-रखाव पर क्यों नहीं ध्यान जा दिया जा रहा है? कहीं कमेटी को दिग्भ्रमित कर जनता से जलकर की उगाही करना तो मकसद नहीं है? मल्टी विलेज वॉटर सप्लाई स्कीम के तहत गठित कमिटी के द्वारा प्रत्येक घर से कनेक्शन के नाम पर 450 रुपये लिया गया था। अभी तक विभाग के अनुसार 20 हजार घरों में कनेक्शन हुआ है, तो इसके द्वारा लिए गए लगभग नब्बे लाख रुपए सुरक्षित हाथों में तो हैं? डॉ परितोष सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए छोटा गोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना में हुए भ्रष्टाचार एवं अनियमितता की उच्च स्तरीय जांच की मांग जिलाधिकारी से कल कर करेगी और अगर हमारी मांगों पर सुनवाई नहीं होती है तो इसके लेकर सड़क से सदन तक आंदोलन की तर तैयारी की जाएगी।















