
जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंदों को प्रचंड शीतलहरी के प्रकोप से बचने के उद्देश्य से स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी ने मंगलवार को बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी के टीना खोली हरिजन बस्ती और कैरेज कॉलोनी बाबा कुटी के बढ़ई बस्ती में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया. यह कार्यक्रम हेमंत सरकार द्वारा किए जा रहे कंबल वितरण के तहत किया गया. इस अवसर पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि हेमंत सरकार ने इस बार जरूरतमंदों के बीच जरूरत के समय पर कंबल वितरण किया. गरीब किसी भी जात अथवा संप्रदाय के हों, हेमंत सरकार हर समय उनके दुःख में सहभागी बनने के लिए प्रयत्नशील रहती है. इस दौरान सीताराम चालक, रविदास, राजू मुखी, भोला पांडे, दुर्गा मुखी, बुची मुखी, गुड़िया देवी, अमर मुखी, शिवा मुखी, बिनोता मुखी, प्यारी देवी, मंजू देवी समेत कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे.














