
रांची : झारखंड सरकार क्लास 9 के ऊपर के बच्चों के बीच लैपटॉप दे सकती है. इस संबंध में राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक अधिकारिक पत्र दिया है. इस पत्र में उन्होंने कहा कि गरीब बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे है. चूंकि, कोरोना के कारण स्कूल बंद रह रहे है, इस कारण बच्चो को लैपटॉप दिया जाना चाहिए. उन्होंने मिलकर यह पत्र सौंपा है. इस कारण उन्होंने कहा है कि हर हाल में नौवीं कक्षा के ऊपर के सभी बच्चों को एक लैपटॉप दिया जाये ताकि उनकी पढ़ाई पर असर नहीं पड़ सके. मुख्यमंत्री ने इस बारे में बाद में बात करने की बात कहीं है. वैसे मंत्री ने कहा है कि जल्द ही शुभ समाचार मिलेगा और सीएम उनकी बातों को मान भी सकते है.














