
आदित्यपुर : सीएचसी गम्हरिया की ओर से बुधवार को आदित्यपुर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल 15 से 18 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए मेगा कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चले इस शिविर में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं को टीका लगाया गया। सीपीएस के स्टाफ सदस्यों को भी टीका लगाया गया। सीपीएस प्रबंधन द्वारा कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए इसकी व्यवस्था की गई। शिविर में केया अदक (प्रिंसिपल), डॉ. निखिल चौधरी (एमजीएम हेड), डॉ प्रमिला कुमारी (सीएमओ, गम्हरिया) और सीपीएस के स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।













