
जमशेदपुर : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर बुधवार को सुबह 11.00 बजे से लेकर शाम 3.00 बजे तक आदित्य होम वेलफेयर सोसायटी सेवंथ एक्सटेंशन रोड में ‘शिविर’ का आयोजन किया गया। इसमें वॄद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, आधार कार्ड संशोधन फार्म एवं राशन कार्ड से सम्बंधित कार्य का निष्पादन किया गया। इसमें लगभग वॄद्धा पेंशन-25, विधवा पेंशन-10, विकलांग पेंशन-04, आधार संशोधन फार्म-32, नया राशन कार्ड आवेदन-48 का निष्पादन किया गया। शिविर में कदमा कार्यालय प्रभारी, संजय तिवारी, कदमा कार्यालय के इरशाद, सोनारी कांग्रेस विधायक कार्यालय प्रभारी, बबन शुक्ला, सोनारी थाना कांग्रेस अध्यक्ष, बंटी शर्मा, विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह, संतोष जैन, मनोज साहू, आनंद पाण्डेय, कैलाश ठाकुर, बिनोद साहू व सूरज हरपाल, कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष उषा यादव, सुनैना, आदित्य होम वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं अन्य लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ।














