
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निर्देश पर क्षेत्र के वेंडरों को वेंडिंग सर्टिफिकेट और स्मार्ट आईडी कार्ड का वितरण किया गया. इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार के द्वारा अब तक 247 पथ विक्रेताओं का वेंडिंग सर्टिफिकेट एवं स्मार्ट आईडी कार्ड प्राप्त किए गए हैं. कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर आज कुछ ही पथ विक्रेताओं को वेंडिंग सर्टिफिकेट एवं स्मार्ट आईडी कार्ड उपलब्ध कराया गया. उन्होने बताया कि क्रमवार प्रतिदिन 20 से 25 की संख्या में पथ विक्रेताओं को बुलाकर सर्टिफिकेट एवं कार्ड का वितरण किया जाएगा. उन्होने छूटे हुए पथ विक्रेता को कार्यालय आकर वेंडिंग सर्टिफिकेट और स्मार्ट आईडी कार्ड के लिए अपना आवेदन देने की बात कही है. जिसमें उनके परिवार का फोटोग्राफ के साथ आधार कार्ड का देना आवश्यक है. कार्यालय द्वारा जांच उपरांत स्मार्ट आईडी कार्ड बनाने के लिए नगर विकास विभाग भेजा जाएगा. मौके पर र सीएमएम सीओ पुष्पा टोप्पो और ललिता लागुरी उपस्थित थे.














