
बहरागोड़ा : पिछले बुधवार को पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक को लेकर गुरुवार को भाजपा बहरागोड़ा मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर के नेतृत्व में एक जनाक्रोश रैली निकाली गयी। रैली में प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, चरणजीत सिंह चन्नी मुर्दाबाद, कांग्रेस पार्टी हाय हाय, राहुल गांधी मुर्दाबाद लिखी तख्ती लेकर मशाल जुलूस के माध्यम से भाजपाइयों ने विरोध जताया। जुलूस में मंडल महामंत्री उत्पल परिणाम, भक्तिश्री पंडा ,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीबत्स घोष, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपंकर साहू, महामंत्री कबिन्द्रनाथ कुंडू, मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू,युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमकांत भुइयां, मानिक राय, स्वरूप पाणिग्राही,स्वरूप सीट, राधा गोविंद भोक्ता,दिवाकर शर्मा,ललन गोप समेत अन्य उपस्थित थे।














