
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन परिसर के मेन गेट के पास चबुतरे पर रखे विद्यासागर बेंगिया के बैग की चोरी कर ली गई. घटना देर रात कि है. इस संबंध में विद्यासागर बेंगिया ने टाटानगर जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है. विद्यासागर मूल रूप से पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले के रहने वाले है. शिकायत में उन्होने बताया कि वो अपना बैग मेन गेट के पास रखकर गए थे. वापस आए तो देखा की बैग की चोरी हो गई है. बैग में अल्ट्रासाउंड फ्लो डिटेक्टर मशीन थी जिसकी कीमत दो लाख रुपये है. फिलहाल टाटानगर जीआरपी मामले की जांच कर रही है.













