
जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) कोरोना को देखते हुए गैर कोरोना मरीजों की सुविधाओं को देखते हुए ट्रॉमा इमरजेंसी में बदलाव किया गया है. ट्रॉमा इमरजेंसी को टीएमएच के ओपीडी वाली बिल्डिंग के ही फीजियोथेरेपी वाले एरिया में बना दिया गया है, जहां हार्ट अटैक, गंभीर स्ट्रोक, जहर खाने, सांप काटने, नदी में डूबने, फांसी लगाने जैसी गंभीर चीजों का इलाज वहां होगा. सड़क हादसे वाले लोगों का पुराने इमरजेंसी में ही होगा. वर्तमान में फिजियोथेरेपी वाले एरिया में 15 बेड की क्षमता विकसित की गयी है, जहां लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है. जो पुराना इमरजेंसी है, वहां के एरिया में रोड एक्सीडेंट के अलावा कोरोना से जुड़ी बीमारियों की इंट्री के लिए आरक्षित रखा गया है. कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. (नीचे देखे टाटा एमजी का ऑफर)

टाटा एमजी1 ने दी टाटा समूह के लोगों के लिए यह ऑफर
टाटा समूह की दवा वाली कंपनी टाटा 1एमजी, जो जमशेदपुर में टीएमएच के सामने भी है, वहां से टाटा समूह से जुड़ी तमाम कंपनियों के कर्मचारियों के लिए नयी सुविधाएं लायी गयी है. टाटा समूह में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टिनप्लेट समेत दुनिया भर की तमाम कंपनियां शामिल है, जो टाटा समूह से जुड़ी हुई है. उसके अधिकारी और कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए टाटा 1 एमजी ने दवा और लैब टेस्ट में फ्लैट 25 फीसदी प्लस 15 फीसदी ऑफ दिया है. वहीं इ-कंसल्टेशन में 25 फीसदी की छूट दी गयी है. कर्मचारी अपने कारपोरेट इ-मेल आइडी से इसकी सुविधा ले सकते है, जिनके इ-मेल आइडी में ओटीपी भेजा जा चुका है. यहां से लोग शत-प्रतिशत असल मेडिसिन की खरीददारी कर सकते है. कोरोना से जुड़ी मास्क, सैनिटाइजर, एंटीजन किट्स, थर्मोमीटर समेत अन्य सामान खरीद सकते है. घरों से कोरोना का आरटीपीसीआर टेस्ट का सैंपल दिया जा सकता है. सीआरपी, सीबीसी एनएलआर समेत, डी-डीमर, आइएल 6 और अन्य टेस्ट के अलावा ब्लड टेस्ट व हेल्थ चेक अप भी कर सकते है. कोरोना का आरटीपीसीआर टेस्ट के अलावा सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कोई भी इ-कंसल्टेशन ले सकते है या फिर वाट्सएप चैट के जरिये भी जानकारी ले सकते है, जिसके लिए लोग 011-41197117 पर कॉल कर सकते है. घरों में कोरोना केयर पीपीइ किट के साथ 24 घंटे उपलब्ध रहने के लिए 7000 रुपये से 15000 रुपये तक रोजाना के हिसाब से 24 घंटे एक नर्स उपलब्ध रहेगा जबकि डॉक्टर टेली कंसल्टेशन 599 रुपये शाम 7 बजे से सुबह 9 बजे तक और अन्य समय में 399 में ले सकते है. इसके अलावा सारे सामान भी ले सकते है.




