
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी टीके कॉम्प्लेक्स स्थित रिलायंस फ्रेश के मैनेजर सुमित कुमार ने पूर्व अकाउंटेंट पर 8.79 लाख रुपए के गबन का आरोप लगाते हुए गोलमुरी थाना में विनय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. इधर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरुंकर दी है. प्राथमिकी के अनुसार रिलायंस फ्रेश का अकाउंटेंट रहते हुए विनय ने 5 दिसंबर 2021 से लेकर 12 दिसंबर 2021 तक इन रुपयों का गबन किया. यह मामला तब उजागर हुआ जब कंपनी की ओर से इसका ऑडिट किया गया. ऑडिट के दौरान पाया गया कि कई बिल ऐसे है जिसपर विनय ने स्टांप लगाकर पास करवाया है. ऐसा कर उसने 8.79 लाख रुपए का गबन किया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.












