
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत कंचननगर निवासी सुमन चौधरी ने अपने पति बागबेड़ा निवासी अमर कुमार पर पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसके अलावा सुमन ने गर्भपात कराने और प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है. इधर शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अमर को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजू ने बताया कि सुमन अमर की दूसरी पत्नी है, दोनो की शादी 2018 में हुई थी. शादी के समय अमर ने सुमन को नहीं बताया था कि वह पहले से शादीशुदा है. इस बीच गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करवा दिया. अब मारपीट कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.












