
चाईबासा : कांग्रेस नेता त्रिशानु राय को पश्चिमी सिंहभूम जिला बीस सूत्री सदस्य झारखण्ड सरकार द्वारा मनोनीत किया गया है. इससे हर्षित कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय में त्रिशानु राय को माला पहनाकर बधाई दी. पश्चिमी सिंहभूम जिला बीस सूत्री सदस्य पद का दायित्व सौंपने पर त्रिशानु राय ने झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा, विधायक सोनाराम सिंकू एवं जिला कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार जताया है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नेतृत्व व झारखंड सरकार ने मुझे जिस आशा और विश्वास से यह दायित्व सौंपा है, मैं हर उम्मीद पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और जनहित में बढ़-चढ़ कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करूंगा. बधाई देने वालों में मो सलीम, संतोष सिन्हा, राकेश सिंह, मनमोहन मोहता, नारायण निषाद, रवि कच्छप समेत अन्य शामिल थे.




