
चाकुलिया : विगत दिनों नक्सली हमले में शहीद हुए चाकुलिया प्रखंड की बर्डीकानपुर-कालापाथर पंचायत के लाउबेड़ा गांव निवासी शहीद ठाकुर हेम्ब्रम के परिजनों से मिलकर पद्मश्री जमुना टुडू ने सांत्वना दी। श्रीमती टुडू ने शहीद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि ठाकुर हेम्ब्रम ने शहीद होकर क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया है। उनकी शहादत पर गर्व है। श्रीमती टुडू ने परिजनों को आश्वस्त किया कि वे दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ हैं और परिवार के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी। इस दौरान बासंती हांसदा, बैद्यनाथ हांसदा, शत्रुघ्न मुंडा, मानसिंह टुडू, चंडी चरण मुंडा, निमाई हांसदा, शेखर सोरेन समेत अन्य लोग उपस्थित थे।





