
चाकुलिया : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने क्षेत्र के लोगों के लिए निजी खर्च पर समीर सफर योजना का शुभारंभ किया। मौके पर विधायक ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल सवार को रवाना किया। मौके पर विधायक समीर महंती ने कहा कि प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से ऐसे ग्रामीण अपने निजी कार्य के लिए चाकुलिया पहुंचते हैं, जिनके पास साइकिल भी नहीं होती है। वैसे ग्रामीण अपने कार्य करने के लिए उनके कार्यालय में संपर्क कर आधार कार्ड जमा कर समीर सफर योजना का लाभ ले सकते हैं। कहा कि ग्रामीण अपना आधार कार्ड जमा कर 3 घंटे के लिए साइकिल प्राप्त कर सकेंगे, ताकि ग्रामीण अपना काम कर वापस कार्यालय में साइकिल जमा कर अपना आधार कार्ड प्राप्त कर घर जा सकें। उन्होंने कहा कि यह योजना शुरू करने का उनका मुख्य उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो और वह अपने कार्य को समय रहते कर सके। कहां की आगे उनका प्रयास है कि ग्रामीणों को बाइक भी उपलब्ध कराएं ताकि प्रखंड के बीच 25 किलोमीटर रेंज के अंदर तक ग्रामीण बाइक लेकर जा सके और अपना काम कर वापस अपने घर लौट सके। मौके पर शंभूनाथ मल्लिक,गौतम दास, देवाशीष दास, राकेश महंती, विशाल बारिक, बलराम महतो,झंटू भोल,प्रणव बेरा, गणेश दत्त,शुभदीप दास समेत अन्य उपस्थित थे।



