चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में शुक्रवार को विधायक समीर मोहंती,बिजली विभाग के जीएम अजीत कुमार ने ग्रामीणों संग बैठक कर क्षेत्र की बिजली समस्या से अवगत हुए. बैठक में प्रखंड के कालियाम पंचायत के मुखिया दासो हेम्ब्रम ने कहा कि कालियाम पंचायत में आंधी से पोल गिरा है और तार भी झुल गया, जिसे दुरूस्त किया जाए. माटियाबांधी पंचायत के मुखिया ने कहा कि पंचायत में बरसात के मौसम में अधिकांश बिजली प्रभावित होता हैं सुधार किया जाए. लोधाशोली मुखिया मंजू टुडू ने कहा कि पंचायत भवन के पास लगे ट्रांसफार्मर को हटाकर दुसरे स्थान ले जाया जाए. जिप सदस्य धरित्री महतो ने कहा कि लोधाशोली उच्च विद्यालय के उपर से बिजली तार गया है सुरक्षा के दृष्टिकोण से तार को हटवाया जाए.जामुआ पंचायत के कुचियाशोली गांव में अब भी ग्रामीण गांव में बिजली तार बांस के सहारे ले गए है वहां बिजली पोल लगवाया जाए. बेंद पंचायत के रघुनाथपुर,कानिमोहली और झरिया गांव में केबल तार लगवाया जाए. बैठक को संबोधित करते हुए विधायक समीर मोहंती ने कहा कि बैठक में आई बिजली समस्या को एक एक कर समाधान किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
कहा की विगत 15-20 वर्ष पूर्व बिजली की जो स्थिति थी उससे बेहतर बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ है. कहा की चाकुलिया में सोलर प्लांट बनने से बिजली समस्या से क्षेत्र के लोगों को जल्द निजात मिलेगा. कहा की चाकुलिया में बिजली से जुड़ी समस्या से मिलर्स भी प्रभावित हो रहें हैं इसपर सुधार किया जाए ताकी मिल मालिक भी राहत की सांस लें. मौके पर जीएम अजीत कुमार ने कहा की बैठक में जो भी समस्या आई है उसे जल्द समाधान किया जाएगा. कहा की मैन पावर की कमी के कारण समय पर समस्या का समाधान नहीं हो पाता है इसपर जल्द सुधार किया जाएगा. नयाग्राम में सब स्टेशन का प्रस्ताव आया है इसपर विभाग द्वारा सर्वे कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. कहा की राज्य सरकार ने बिजली व्यवस्था में काफी सुधार किया है इस वर्ष गर्मी में लोड सेटिंग नहीं हुआ है यह सरकार की उपलव्धि है. कहा की आने वाले समय में बिजली व्यवस्था और भी बेहतर होगा. बैठक में एसी सुधीर कुमार,कार्यपालक अभियंता राज किशोर,बीडीओ आरती मुंडा,एसडीओ चाकुलिया एहसास अख्तर,प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय,नपं अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा,पार्षद मो गुलाब,संजीव मांडी,मौसमी मल्लिक, साहेबराम मांडी, बलराम महतो,दिपक झुनझुनवाला,सुभाष लोधा,गौतम दास,विशाल बारिक,राजा बारिक समेत अन्य उपस्थित थे.




