
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता को बेहतर और सुगम बनाने के लिए शनिवार को नए मशीनों की सौगात मिली है. इसका उद्घाटन राज्य के मंत्री सह स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता एवं जिले के सांसद विद्युत वरण महतो ने संयुक्त रूप से किया. नगर विकास एवं आवास विभाग तथा 15 वें वित्त आयोग के तहत तमाम मशीन एवं वाहन नगर निगम को उपलब्ध कराया गया है, ताकि क्षेत्र में बेहतर सफाई हो सके. सफाई के कार्य मे इस्तेमाल आने वाले मैकेनिकल रोड स्वीपर मशीन, सीएनजी ऑटो टीपर व्हीकल एवं ड्रेन क्लीन अटैचमेंट के साथ ट्रैक्टर, सेफ्टी टैंक क्लीनिंग मशीन, चलित शौचालय, डंपर, ट्रैक्टर आदि संसाधनों को मानगो की सफाई के लिए नगर निगम को सुपुर्द किया गया. मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि इन तमाम संसाधनों का इस्तेमाल कर मानगो को स्वच्छ बनाया जाएगा.




