
जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा गोलमुरी समिति के कार्यालय में बुधवार को समिति के अध्यक्ष वर्मा प्रधान की अध्यक्षता में मोर्चा का स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के नेता महाबीर मुर्मू एवं विशेष अतिथि के रूप में झारखंड व्यवसाय मोर्चा के नगर अध्यक्ष धनंजय सिंह उपस्थित थे. अतिथियों द्वारा केक काटकर स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की गयी और सभी शहीद आंदोलनकारियों की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया. इस अवसर पर महाबीर मुर्मू ने कहा कि आज समस्त झारखंड वासियों के लिए गर्व का दिन है, क्योंकि इस दिन ही झारखंड मुक्ति मोर्चा का उदय हुआ था और झारखंड राज्य बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ था. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इस क्रम में कई उतार-चढ़ाव को देखे. कई आंदोलनकारियों को खोया, पर अपने उद्देश्य से कभी भटका नहीं और झारखंड राज्य को बनाकर हमें दिया. हम सभी गर्व के साथ झारखंड राज्य में रह रहे हैं और झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं की देन है कि झारखंड राज्य झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की सरकार है, जो यहां के झारखंडी जनमानस के लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ताओं के आंदोलन, संघर्ष व बलिदान से ही झारखंड राज्य का गठन हुआ है. कार्यक्रम में गुरमीत सिंह (मिंटू), पप्पू उपाध्याय, रजनी दास, मनोज तांती, राजन कैबर्ता, सामू होनहागा, हरदेव सिंह, सुखदेव सिंह, काकू सिंह, सरस्वती राव समेत अन्य उपस्थित थे.




