
जमशेदपुर : जमशेदपुर आबकारी विभाग ने अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त उत्पाद पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर पोटका थाना अंतर्गत लोवाडीह में अवैध महुआ चुलाई शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. साथ ही भट्ठियों के आसपास 60 ड्रमों में रखे गए शराब चुलाई योग्य जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया, एवं बना हुआ लगभग 200 लीटर महुआ शराब और 12 हजार किलोग्राम जावा महुआ जब्त किया गया. हालांकि शराब कारोबारी मौके से भागने में सफल रहे. विभाग ने अज्ञात के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज करते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है.













