जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह स्थित ट्यूब कॉलोनी निवासी टाटा स्टील के कर्मचारी धर्मेंद्र सिंह के घर पर तकरीबन 10 लाख रुपये की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली. चोरों ने ट्यूब कॉलोनी के क्वार्टर संख्या के-16-108 नंबर क्वार्टर का ताला तोड़कर पीछे के दरवाजे से सामानों की चोरी की. बताया जाता है कि धर्मेंद्र सिंह की 10 फरवरी को शादी थी. (नीचे देखे पूरी खबर)

लेकिन उससे पहले उनके पिता अभिमन्यू सिंह की तबीयत 9 जनवरी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर स्थित आवास में खराब हो गयी. इसके बाद पूरा परिवार वहां चला गया, जहां इलाज के दौरान उनके पिता का निधन 12 फरवरी को हो गया. उनके पिता की मौत की खबर पाकर पूरा परिवार गांव चला गया. सारे लोग गांव पर ही थे. इस बीच धर्मेंद्र सिंह वापस अपने घर आया. 29 जनवरी को उसने देखा कि घर का सारा कुछ ठीक है. इसके बाद वह घर की सफाई होने तक के लिए अपने मामा-मामी के मनीफीट स्थित घर में चला गया. वहां से जब गुरुवार को आया तो देखा कि क्वार्टर से लाखों के सामानों की चोरी कर ली गयी है. करीब 10 लाख के सामनों की चोरी की गयी है. नगदी की भी चोरी हुई है.
















