
जमशेदपुर : गम्हरिया स्थित टाटा ग्रोथ शॉप के कर्मचारी दिलीप भारद्वाज को इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस का सोशल मीडिया झारखंड का प्रभारी बनाया गया है. केंद्रीय कमेटी ने इस संबंध में पत्र जारी कर झारखंड इंटर कमेटी को भी सूचना दी है. दिलीप भारद्वाज पहले पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस संगठन सचिव और जमशेदपुर नगर एनएसयूआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया झारखंड प्रभारी को बहुत से काम करने होते है. जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर अभियान, प्रत्येक माह सोशल मीडिया वर्क प्रोग्रेस रिपोर्ट को राष्ट्रीय सोशल मीडिया सेंटर शामिल है.






