
रांची : झारखंड सरकार के कार्मिक विभाग ने एक साथ 26 राज्य प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों का पदस्थापन किया है जबकि कुछेक को अतिरिक्त प्रभार दिया है. इसके अलावा कुछ लोगों का तबादला भी किया गया है. विनय कुमार पांडेय को कार्यपालक दंडाधिकारी मधुपुर बनाया गया है. वहीं, विशाल कुमार को रामहल का कार्यपालक दंडाधिकारी बनाया गया है. नागेश्वर साव को गोड्डा का कार्यपालक दंडाधिकारी बनाया गया है. अजय कुमार दास को गढ़वा, बरही में दीपा खलखो को, संतोष कुमार महतो को जमशेदपुर, जीतेंद्र कुमार गुप्ता को महुआटाड़, गढ़वा सरदर में अशोक कुमार भारती को, पलामू में प्रशांत कुमार को कार्यपालक दंडाधिकारी बनाया गया है. मेदिनीनगर में विकास सोरेन, सिमडेगा में पंकज कुमार भगत, विजय कुमार दास को चतरा सदर, अमरदीप सिंह बलहोत्रा को सिमरिया, धनबाद में प्रदीप कुमार को, बेरमो में सत्येंद्र नारायण पासवान को, रश्मि खुशबू मिंज को गुमला सदर, अंजली मेहता को बुंडू, केशव भारती को घाटशिला, सन्नु कुमार दास को लोहरदगा सदर, डुमरा में विकास आनंद को, दीपक प्रकाश को खुरी महुआ, तालेश्वर रविदास को चांडिल, चाईबासा में रामनारायण खलखो को, दीपक कुमार दुबे को हजारीबाग सदर, रांची सदर में उपेंद्र कुमार, चक्रधरपुर में ललन कुमार को कार्यपालक दंडाधिकारी बनाया गया है. इनको तत्काल प्रभार से अपने जिलों में योगदान देने को कहा गया है. ये सारे नये पदाधिकारी है, जिनको विभिन्न अनुमंडल में कार्यपालक दंडाधिकारी बनाया गया है, जो जेपीएससी द्वारा कराये गये पूर्व की परीक्षा में पास होने के बाद झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी बने थे. उनका ट्रेनिंग के बाद नया पोस्टिंग जिलों और अनुमंडल में किया गया है.
आइएएस नेहा अरोड़ा बनी झारखंड सहकारी बैंक की नयी प्रशासक
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) की अधिकारी नेहा अरोड़ा को झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड का नया प्रशासक बनाया गया है. वे 2012 बैच के आइएएस अधिकारी है. नेहा अरोड़ा पहले से नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग में निदेशक के पद पर थी. उनके पास स्वच्छ भारत मिशन की मिशन निदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार है. अब उनको यह नयी जिम्मेदारी दी गयी है.






