
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने दिसंबर 2021 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2021-2022 के तीसरी तिमाही का परिणाम जारी किया है. कंपनी की ओर से सेबी समेत अन्य एजेंसियों को जारी किये गये रिपोर्ट में कहा गया है कि टाटा स्टील ने तीन तिमाही में अपने मुनाफा में दोगुना बढ़ीत्तरी की है, जो 9598 करोड़ तक पहुंच चुका है. कंपनी का नेट प्रोफिट तीसरी तिमाही में 159 फीसदी बढ़कर 9598 करोड़ रुपये हो चुका है. एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रोफिट 3697 करोड़ रुपये था, जबकि एक तिमाही पहले टैक्स भुगतान के बाद कंपनी का शुद्ध मुनाफा (नेट प्रोफिट) 11918 करोड़ रुपये था. देश की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी टाटा स्टील की समेकित राजस्व (रेवेन्यू) तीसरी तिमाही में 45 फीसदी बढ़कर 60842.72 करोड़ रुपये हो चुका है. पिछले साल इसी तिमाही की आलोच्य अवधि में कंपनी की समेकित राजस्व 42152.87 करोड़ रुपये थी. टाटा स्टील के वार्षिक खर्च में भी बढ़ोत्तरी हुई है, जो पिछले साल 36494.91 करोड़ रुपये था, जो इस साल बढ़कर 48666.02 करोड़ रुपये हो चुका है. टाटा स्टील समूह वर्तमान में 34 मिलियन टन का उत्पादन पूरे भारत और दुनिया में कर रहा है. बताया जाता है कि दिसंबर 2021 की तिमाही में स्टील की कीमतों में काफी बढ़ोत्तरी हुई थी, जिसका लाभ कंपनी को मिला है. यहीं वजह है कि टाटा स्टील के सेयर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी, जिसके तहत शुक्रवार को टाटा स्टील का शेयर 9.7 फीसदी बढ़कर 1176.3 करोड़ रुपये पर बंद हुआ था. पिछले साल टाटा स्टील के शेयरों का रिर्टन 79 फीसदी था जबकि पिछले एक माह में इसके शेयर में 2.3 फीसदी का इजाफा हुआ है यानी चढ़ा है.






