
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के कोरबा भुवनेश्वर पावर ग्रिड में काम करने के दौरान एक हादसा हो गया. काम के दौरान ही टावर टूटकर गिर गया जिसमें झारखंड के मजदूर की मौत हो गई. मृतकों की पहचान हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना के गोविंदपुर निवासी गोविंद भुइया, डुग्गल भुइया, सुरेश रविदास और ईश्वर धूरि के रुप में की गई. वहीं हादसे में गंभीर रुप से घायल मजदूर गोविंद पंडित को रायगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिती गंभीर बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार खरसिया के पास सेंद्रिपाली में पावर ग्रिड लाइन पर टावर शिफ्टिंग का काम किया जा रहा है. चार मजदूर सुबह से यहां टावर पर चढकरा इसे खोलने का काम कर रहे थे इसी दौरान टावर अचानक गिर गया. ज्यादा उंचाई से गिरने के कारण मौके पर ही मजदूरों की मौत हो गई.




