भुवनेश्वर : ओडिशा के तारापुरम में रविवार तड़के भुवनेश्वर से मलकानगिरि जा रही एक बस का पिछला टायर फटने के बाद उसमें आग लग जाने के कारण बस जल कर राख हो गई. हालांकि बस ड्राइवर की सूझबूझ से बस में सवार सारे यात्री सुरक्षित बच गए, लेकिन बस में लदे यात्रियों के सामानों को नहीं बचाया जा सका. (नीचे भी पढ़ें)

मिली जानकारी के अनुसार बस में ज बस में कुल 37 यात्री सवार थे जिनमें चित्रकोंडा के विधायक मंगू खिला भी शामिल थे. यह घटना रात 3 बजे के करीब यह हादसा हुआ उस समय बस में सवार सारे यात्री सो रहे थे, लेकिन गनीमत यह रही कि ड्राइवर को बस का टायर फटने के बाद उसमें आग लगने की जानकारी समय रहते मिल गई और ड्राइवर की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया. बाद में बस में सवार चित्रकोंडा के विधायक मंगू खिला ने बताया कि वे नीलकंठेश्वर बस से भुवनेश्वर से मलकानगिरि जा रहे थे. बस आंध्र प्रदेश की ओर जानेवाले हाइवे पर चल रही थी. तड़के 3 बजे के करीब, जब सारे यात्री सो रहे थे, तभी बस में आग लग गई. ड्राइवर को बस में कुछ गड़बड़ होने का अहसास हुआ तो वह बाहर निकला और देखा कि बस में आग लगी हुई है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि लोगों के चिल्लाने की आवाज सुन कर उनकी नींद खुल गई. उन्होंने बताया कि वे भी बचाव कार्य में जुट गए और अन्य यात्रियों की मदद से सारे यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, हालांकि यात्रियों के सारे सामान बस में ही जल कर राख हो गए. बस में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, किन्तु आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण बस में आग लगी होगी. विधायक श्री खिला ने बताया कि बचाव कार्य के दौरान उन्हें हाथ और पैर में चोट भी लग गई. पुलिस अधिकारियों ने भी बताया कि बस चालक एवं यात्रियों की सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया. उन्होंने बताया कि ड्राइवर ने बस रोकने के बाद बस की सारी खिड़कियां खोल दीं और सभी यात्रियों को जगाया, जिसके कारण सारे यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए. उन्होंने बताया कि सारे यात्रियों को दूसरी बस से मलकानगिरि भेजने की व्यवस्था की गई. पुलिस बस में आग लगने के कारणों का पता लगा रही है.














