
जमशेदपुर : राज्य सरकार द्वारा भोजपुरी, मैथली, अंगिका और मगही को राजभाषा का दर्जा नहीं दिये जाने से भड़के भाषा समर्थकों ने रविवार को मानगो चौक पर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान योगेंद्र शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा के नेतृत्व में मानगो चौक पर विरोध किया गया. योगेंद्र शर्मा ने बताया कि राज्य की हेमंत सरकार द्वारा भोजपुरी, मैथली, अंगिका और मगही को राजभाषा का दर्जा नहीं दिया गया है. इन भाषाओं को राजभाषा से हटा दिया गया है, जबकि यह भाषाशैली काफी पुरानी है और झारखंड भी बिहार का हिस्सा रहा है. अगर सरकार ने इन भाषाओं को राजभाषा का दर्जा नहीं दिया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में हेमंत सरकार की हार तय है. वहीं भाषा समर्थक कांग्रेस को भी सत्ता में नहीं आने देंगे.













