
जमशेदपुर : जमशेदपुर की खनन विभाग ने अवैध बालू के खिलाफ फिर से कार्रवाई की है. माइनिंग इंस्पेक्टर राहुल कुमार के नेतृत्व में टीम ने सिदगोड़ा बजरंग चौक के पास छापेमारी कर बालू लदा एक वाहन जब्त किया है. इस मामले में वाहन के चालक लल्लू को भी गिरफ्तार किया है है. राहुल कुमार के बयान पर सिदगोड़ा थाना में वाहन के मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि सिदगोड़ा बजरंग चौक से होते हुए स्वर्णरेखा नदी से शहर में अवैध बालू का कारोबार हो रहा है. सूचना पाते हुए विभाग ने सिदगोड़ा पुलिस को मदद से छापेमारी की और अवैध बालू की ढुलाई कर रहे वाहन को जब्त किया.







