
जमशेदपुर : मानगो उलीडीह के रहने वाले सात महीने से लापता श्याम किंकर दास के परिजनों के साथ भाजपा नेता विकास सिंह ने उलीडीह थाने में किया सांकेतिक प्रदर्शन किया गया. विगत सात महीने से दिहाड़ी मजदूरी करने वाले उलीडीह निवासी श्याम किंकर दास मजदूरी करने के नाम से घर से निकले थे. जब वह काम से घर नहीं लौटे तो उनके परिजनों ने अपने रिश्तेदारों के यहां खोजबीन शुरू की परन्तु कुछ पता नहीं चलने पर उलीडीह थाने में मामला दर्ज करवाया. फिर भी बात नहीं बनी तो भाजपा नेता विकास सिंह के साथ जाकर एसपी ऑफिस में मामले की जानकारी दिया. फिर भी आज तक श्याम किंकर दास का कुछ पता परिजनों को नहीं चला पाया है. लंबे समय से घर से गायब रहने के कारण परिवार की चिंता बढ़ गई है कि कुछ अनहोनी घटना न घट जाए. इसके साथ ही वह अपने घर में कमाने खिलाने वाले एकमात्र श्याम किंकर दास ही थे. उनके नहीं रहने से परिजनों के सामने भुखमरी की समस्या आ गई है. इसी के साथ मंगलवार को भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में आंशिक प्रदर्शन उलीडीह थाने में किया गया. जिसमें श्याम किंकर दास के परिजनों के साथ-साथ आस-पड़ोस के लोग भी शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)
उलीडीह थाना के थानेदार ने प्रतिनिधिमंडल को बताया यह हम लोगों ने सीआईजी रिपोर्ट प्रकाशित कर दिया है जल्द एक टीम बनाकर श्याम किंकर दास को लाने का प्रयास किया जाएगा. परिजनों ने बताया कि बसंती देवी जो मुन सिटी वाले रोड में रहती है उसने श्याम किंकर दास को झांसे में लेकर पटना के ईट भट्ठे में बिक्री कर दिया है. पुलिस ने पूरा भरोसा दिलाया कि जल्द श्याम किंकर दास का पता लगा लिया जाएगा. मौके में उपस्थित भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि यह प्रदर्शन सांकेतिक है अगर जल्द श्याम किंकर दास अपने परिजनों के पास नहीं लौटे तो स्थानीय लोगों के साथ मानगो चौक से लेकर डिमना चौक तक पैदल मार्च किया जाएगा. सांकेतिक प्रदर्शन में मुख्य रूप से विकास सिंह, राकेश लोधी, अजय लोहार, प्रोफेसर यू पी सिंह, डॉक्टर अनिल सिंह, जीतू गुप्ता, विवेक सिंह राजपूत, अजय लोहार, दुर्गा दत्ता, राजेश साहू, विजय सिंह, राकेश मंडल, संजय साहू, राम सिंह कुशवाहा, मनोज ओझा, पंकज सुमन शर्मा, शुभम प्रसाद, कालोबती देवी, लक्खी देवी, जमुना कालिंदी, किरण राय, मंगलिन बाई, मुख्य रूप से शामिल थे.




