
जमशेदपुर : जमशेदपुर के प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने गत दिनों पहले एक विकिपीडिया नामक वेबसाइट को मेल के ज़रिए एवं अकाल तख़्त साहिब को एक पत्र लिख कर शिकायत की थी कि इस वेबसाइट में बड़े साहिबजादे बाबा अजीत सिंह जी को तीनों ओर साहिबजादो का सौतेला भाई बताया गया है. जिस पर वेबसाइट की तरफ से हरविंदर को जवाब आया, जिसमें उन्होंने इसमें सुधार की बात कही. साथ ही हरविंदर सिंह जमशेदपुरी से भी ऐतिहासिक लेख भेजने की गुज़ारिश की है. हरविंदर ने बताया कि जब जब उस वेबसाइट को चेक किया जा रहा है तो देखा गया है कि उसमें पूरी तरीके से सुधार कर दिया गया है जो एक अच्छी बात है. उन्होंने कहा कि इसके लिए वो जमशेदपुर के कुछ नौजवान भाइयों का भी धन्यवाद करते है जिन्होंने में मेल के ज़रिए वेबसाइट को मजबूर किया की वो ग़लत इतिहास न छापे. हरविंदर ने कहा इतिहास कोई भी हो जो इतिहास गुरु ग्रंथ साहिब की कसौटी पर खरा नहीं उतरा उसे सही नहीं माना जा सकता है. उन्होंने सभी सिख गुरुद्वारा कमेटी से अपील की है कि वो इस विषय में ज़रूर ध्यान दे ताकि आगे से कोई भी ग़लत इतिहास हमारे तक न पहुंचा सके. उन्होंने कहा कि वो बहुत जल्द विकिपीडिया से सम्पर्क कर कुछ लेख उनको भेजेंगे जिसे वेबसाइट में प्रकाशित किया जाएगा.




