
जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के 102वां जेडआरयूसीसी मीटिंग 18 फरवरी को आहूत की गयी है. सुबह 11.30 बजे से यह मीटिंग होगी, जिसकी अध्यक्षता दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अर्चना जोशी भाग लेंगी. यह फिजिकल मोड में मीटिंग होगी. इसमें लोकसभा और राज्यसभा के तमाम सांसदों को आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा चेंबर ऑफ कॉमर्स, पैसेंजर्स एसोसिएशन, ट्रेड एसोसिएशन के लोगों को आमंत्रित किया गया है. पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और झारखंड के लोगों को यहां बुलाया गया है. इस दौरान राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने मीटिंग का एजेंडा जीएम को भेजा है, जिसमें उन्होंने सलाह दी है कि मुरी से रांची के रेलवे लाइन को टाटा से रांची के रेल लाइन में जोड़ने की मांग की है, जिससे की ट्रेन से टाटा से रांची तक की यात्रा 43 मिनट कम हो जायेगी. देर नहीं हो सकती है. बाइ पास लाइन के जरिये लोग यहां से सफर कर सकते है.



