
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो बिष्टुपुर कार्यालय पहुंचकर भोजपुरी, मगही, अंगिका, मैथिली भाषा को झारखण्ड राज्य कर्मचारी चयन आयोग के नियुक्ति नियमावली में धनबाद एवं बोकारो के तर्ज पर पूर्वी सिंहभूम जिले को भी शामिल किया जाये, उपरोक्त मांग को लेकर झारखंड भाषा संरक्षण मंच ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो को अवगत कराया गया तथा यह मांग की गयी कि जमशेदपुर के 10 लाख लोगों की भावना का सम्मान करते हुए वो इस मांग को पार्टी स्तर पर एवं सदन में भी रखेंगे. इस मौके पर मुख्य रूप से योगी यूथ ब्रिगेड के केंद्रीय अध्यक्ष समरेश सिंह, पवन सिंह, सूरज ओझा, कुंदन यादव, संतोष सिंह, रितेश सिंह, लोकनाथ सिंह, बसन्त कुमार, अनूप सिंह, रौनक सिंह, यशवंत राय, आशीष चन्द्रा, शुभम सिंह, लोकनाथ सिंह, पंकज सिन्हा, रंजन सिंह, राजेश कुमार, अरुण चौबे, रवि राजू, आदि उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

क्षेत्रीय भाषा की सूची में भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका शामिल करने को लेकर झारखंड भाषा संरक्षण मंच ने जमशेदपुर के सांसद को सौंपा ज्ञापन-
झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की नियुक्ति नियमावली में जिलावार क्षेत्रीय तथा जनजातीय भाषा की सूची में भोजपुरी, मगही, मैथिली, अंगिका को शामिल करने की मांग को लेकर झारखंड भाषा संरक्षण मंच की तरफ अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया. जमशेदपुर के सांसद से यह मांग की गई कि जमशेदपुर के दस लाख से अधिक लोगों की भावनाओं को देखते हुए इस मामले को अपने पार्टी स्तर पर एवं सदन में भी जरूर रखें. भोजपुरी, मगही, मैथिली और अंगिका भाषी लोग कि लगभग चार-पांच पीढ़ियों से या उससे भी अधिक समय से जमशेदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में रहते हैं, उनके बच्चे आखिर नौकरी करने कहां जाएंगे? वैसे सभी परिवार या तो अत्यंत गरीब परिवार से आते हैं या निम्न मध्यम वर्ग परिवार से आते हैं एवं पीढ़ियों से यहां रहकर मजदूरी या छोटे मोटे व्यवसाय कर अपना जीवनयापन कर रहे हैं. उनके बच्चे क्षेत्रीय भाषा के नाम पर लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं से वंचित कर दिए जा रहे हैं. ऐसे में समाज का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है और एक वर्ग पिछड़ता चला जा रहा है. जो झारखंड में वर्षों से बसे हुए उन्हें भी नौकरियों में समुचित अवसर मिलना चाहिए,और उनकी भाषाओं को भी मान्यता मिलनी चाहिए. भाषा के नाम पर बेवजह की बातें कर के लड़ाने का प्रयास नहीं होनी चाहिए. ज्ञापन सौपने वालों में अभिषेक पाण्डेय, डी एन सिंह, रंजीत झा, ब्रजेश मिश्रा, मुकेश झा, कृष्णकांत पाण्डेय, विकास सिंह, उपेन्द्रनाथ वर्मा, राहुल प्रसाद, विजय दुबे इत्यादि उपस्थित थे.



