
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सनातन उत्सव समिति के सदस्य मनीष कुमार प्रसाद के नेतृत्व में जमशेदपुर के बारीडीह चौक में छत्रपति शिवाजी महाराज जी का जन्म उत्सव मनाया गया. सनातन उत्सव समिति के संथापक चिंटू सिंह के हाथो 392 दीप प्रज्ज्वलित कर और 51 किलो लड्डू वितरण कर धूमधाम से इस पर्व को मनाया गया. इसमें सैकड़ों युवाओं ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया. इसमें मनीष कुमार प्रसाद, विकास सामंत, विपिन राव, आशीष श्रीवास्तव, अविनाश उपाध्याय, सौरव, देव, संतोष, सुशांत, अनिल, सुमित, मोंटी, मुन्ना, धर्मेंद्र तिवारी और काफी संख्या में युवा शामिल थे.




