
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जिला बार एसोसिएशन कार्य प्रणाली से नाखुश होकर 8 अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. मामले को लेकर गौरव पाठक, रवि ठाकुर, मणि सिंह, पुष्पा सिंह, आलोक सिंह, राज हंस तिवारी, अनंत गोप और विनीता सिंह शामिल है. अधिवक्ताओं ने बताया कि बीते कई दिनों से अधिवक्ताओं के बीच कई सारे मामले हुए पर जिला बार एसोसिएशन ने इन मामलों पर कभी कोई ठोस कदम नहीं उठाया. इसके अलावा बार एसोसिएशन से जितनी भी शिकायतें की गई उन शिकायतों पर कोई भी सुनवाई नहीं हुई. इसी को लेकर सभी ने सामूहिक रूप से बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट को लिखित रूप से अपना इस्तीफा दिया है. इस घटना के बाद जिला बार एसोसिएशन के कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे है.




