रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर:शुक्रवार को रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 (ई) टेबो रांगामाटी गांव के पास सड़क दुर्घटना से तारोबबेड़ा निवासी 40 वर्षीय एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में घायल व्यक्ति को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कर प्राथमिक उपचार किया गया.(नीचे भी पढ़े)
जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए घायल व्यक्ति को जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. इस दुर्घटना से सुनील पूर्ति का दाहिना पैर टूट गया है. जबकि शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी है.



