• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, June 12, 2026
34 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड (टिनप्लेट डिवीजन) प्रबंधन एवं मान्यता प्राप्त टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के बीच कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन का समझौता हो गया. लंबे समय से चल रही वार्ता सफलतापूर्वक संपन्न हो गई. दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के तहत कर्मचारियों के वेतन, भत्तों एवं अन्य सुविधाओं में संशोधन किया गया है. समझौते के अनुसार ओल्ड सीरीज के कर्मचारियों के लिए यह समझौता 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2031 तक तथा एनएस सीरीज के कर्मचारियों के लिए 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2032 तक प्रभावी रहेगा. नये वेज स्ट्रक्चर में विभिन्न मदों में बदलाव किया गया है. कर्मचारियों को एजुकेशन असिस्टेंस एलाउंस के रूप में अतिरिक्त लाभ दिया गया है. इसके साथ ही पदोन्नति, अवकाश नकदीकरण (लीव इनकैशमेंट), एलटीए, नाइट शिफ्ट एलाउंस तथा अन्य सुविधाओं को भी यथावत रखा गया है. प्रबंधन एवं यूनियन नेताओं ने इस समझौते को कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए आशा व्यक्त की कि इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा तथा औद्योगिक सौहार्द और मजबूत होगा. 7 साल का हुए समझौता के तहत ओल्ड सीरीज के 457 और नये सीरीज के 403 कर्मचारी लाभांवित होंगे. कुल 860 कर्मचारियों का वेज रिवीजन समझौता के तहत कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2024 से लेकर 31 मई 2026 तक का एरियर भी मिलेगा. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

इस समझौता के तहत कर्मचारियों को पुराने कर्मचारियों के सीटीसी में 19155 रुपये और नये सीरीज के कर्मचारियों के सीटीसी में 18182 रुपये की बढ़ोत्तरी होगी. वहीं, महंगाई भत्ता (डीए) के प्रति प्वाइंट रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह पहले की तरह 2.50 रुपये प्रति प्वाइंट ही रहेगा. समझौते पर झारखंड सरकार की ओर से उप श्रमायुक्त (डीएलसी) अरविंद कुमार ने हस्ताक्षर किया. इसके अलावा प्रबंधन की ओर से टाटा स्टील की चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल, वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन डाउनस्ट्रीम उज्ज्वल चक्रवर्ती, सीएचआरओ इंडिया जुबिन पेशी पालिया, चीफ टिनप्लेट डॉ. सुरो ज्योति डे, चीफ एचआरबीपी सोनम रंजन, चीफ एचआरबीपी दीपक वर्गीज और सीनियर मैनेजर इआर गुरप्रीत सिंह ने हस्ताक्षर किए. इस समझौता पर यूनियन की ओर से यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसिडेंट परविंदर सिंह सोहल, महासचिव मनोज कुमार सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट साईं बाबू राजू, वाइस प्रेसिडेंट जगजीत सिंह, सहायक सचिव संजय कुमार, अमृत कुमार झा, निरंजन महापात्र एवं विनय कुमार, कोषाध्यक्ष संग्राम किशोर दास और सहायक कोषाध्यक्ष सूर्य भूषण शर्मा ने समझौते पर हस्ताक्षर किए. (नीचे भी पढ़ें)

इस समझौता के तहत एमजीबी में पुराना ग्रेड में 5100 रुपये और नया ग्रेड 3700 रुपये, कंटीजेंसी मद में पुराना ग्रेड का 2142 रुपये और नया ग्रेड 1554 रुपये, एलाउंस में पुराना और नया ग्रेड 5900 रुपये, हाउस रेंट एलाउंस (एचआरए) के तहत पुराना ग्रेड 1155 रुपये व एनएस ग्रेड का 970 रुपये, फिटनेंट में पुराना और नया ग्रेड 300 रुपये, आइपीआर में पुराना और नया ग्रेड का 1250 रुपये, नाइट शिफ्ट एलाउंस में पुराना और नया ग्रेड का 630 रुपये, एजुकेशन असिस्टेंस एलाउंस में पुराना ग्रेड को कुछ नहीं, नया ग्रेड को 1200 रुपये की बढ़ोत्तरी की गयी है. वहीं, लीव इनकैशमेंट में पुराना और नया ग्रेड का 1700 रुपये, एलटीए में पुराना और नया ग्रेड 375 रुपये, प्रोमोशन बेनीफिट पुराना व नया ग्रेड 603.50 रुपये तय किया गया. कुल सीटीसी (कॉस्ट टू कंपनी) कर्मचारी का पुराना ग्रेड 19155 रुपये 50 पैसे और नया ग्रेड को 18182 रुपये 50 पैसे का लाभ मिलेगा.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur mla saryu roy : सोनारी और कदमा के कई इलाकों का जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने किया भ्रमण, गंदगी, पानी और पेबर्स ब्लॉक की मिलीं शिकायतें
खबर

Jamshedpur mla saryu roy : सोनारी और कदमा के कई इलाकों का जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने किया भ्रमण, गंदगी, पानी और पेबर्स ब्लॉक की मिलीं शिकायतें

June 12, 2026
Jamshedpur rural beneficiary committee controversy  : पोटका के चंदनपुर जाहेरथान की चाहरदीवारी का निर्माण गुटबाजी में अटका,  अधूरी रही कल्याण पदाधिकारी की उपस्थिति में आयोजित ग्रामसभा,   दूसरी लाभुक समिति के गठन का मकरो हेंब्रम के साथ ग्रामीणों ने किया विरोध

Tata steel uisl blood donation : टाटा स्टील यूआइएसएल की जेयूसी यूटिलिटीज़ के रक्तदान शिविर में कई यूनिट रक्त संग्रहित, लोगों ने निभायी जिम्मेदारी
खबर

Tata steel uisl blood donation : टाटा स्टील यूआइएसएल की जेयूसी यूटिलिटीज़ के रक्तदान शिविर में कई यूनिट रक्त संग्रहित, लोगों ने निभायी जिम्मेदारी

June 12, 2026
Next Post
Jharkhand deoghar mnrega workers appeal : देवघर के हड़ताली मनरेगा कर्मियों की सीएम व ग्रामीण विकास मंत्री से मार्मिक अपील, कहा- संघर्ष नहीं समाधान उनकी मांग, 90 दिन से जारी हड़ताल से चरमराई आर्थिक स्थिति

Jharkhand deoghar sanitation workers strike : देवघर उप महापौर ने हड़ताली सफाई कर्मियों के फेडरेश अध्यक्ष से की वार्ता, कहा- वित्तीय स्थिति के आकलन के बाद मांगे की जाएंगी पूरी, सफाई कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी

Jamshedpur attack – जमशेदपुर में नहीं थम रहे चापड़बाजी के मामला, सिदगोड़ा में दो भाई घायल, एक गंभीर, देखिए – video

Jamshedpur attack - जमशेदपुर में नहीं थम रहे चापड़बाजी के मामला, सिदगोड़ा में दो भाई घायल, एक गंभीर, देखिए - video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mla saryu roy : सोनारी और कदमा के कई इलाकों का जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने किया भ्रमण, गंदगी, पानी और पेबर्स ब्लॉक की मिलीं शिकायतें

Jamshedpur rural beneficiary committee controversy  : पोटका के चंदनपुर जाहेरथान की चाहरदीवारी का निर्माण गुटबाजी में अटका,  अधूरी रही कल्याण पदाधिकारी की उपस्थिति में आयोजित ग्रामसभा,   दूसरी लाभुक समिति के गठन का मकरो हेंब्रम के साथ ग्रामीणों ने किया विरोध

Tata steel uisl blood donation : टाटा स्टील यूआइएसएल की जेयूसी यूटिलिटीज़ के रक्तदान शिविर में कई यूनिट रक्त संग्रहित, लोगों ने निभायी जिम्मेदारी

Jamshedpur attack – जमशेदपुर में नहीं थम रहे चापड़बाजी के मामला, सिदगोड़ा में दो भाई घायल, एक गंभीर, देखिए – video

Jharkhand deoghar sanitation workers strike : देवघर उप महापौर ने हड़ताली सफाई कर्मियों के फेडरेश अध्यक्ष से की वार्ता, कहा- वित्तीय स्थिति के आकलन के बाद मांगे की जाएंगी पूरी, सफाई कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mla saryu roy : सोनारी और कदमा के कई इलाकों का जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने किया भ्रमण, गंदगी, पानी और पेबर्स ब्लॉक की मिलीं शिकायतें

Jamshedpur rural beneficiary committee controversy  : पोटका के चंदनपुर जाहेरथान की चाहरदीवारी का निर्माण गुटबाजी में अटका,  अधूरी रही कल्याण पदाधिकारी की उपस्थिति में आयोजित ग्रामसभा,   दूसरी लाभुक समिति के गठन का मकरो हेंब्रम के साथ ग्रामीणों ने किया विरोध

Tata steel uisl blood donation : टाटा स्टील यूआइएसएल की जेयूसी यूटिलिटीज़ के रक्तदान शिविर में कई यूनिट रक्त संग्रहित, लोगों ने निभायी जिम्मेदारी

Jamshedpur attack – जमशेदपुर में नहीं थम रहे चापड़बाजी के मामला, सिदगोड़ा में दो भाई घायल, एक गंभीर, देखिए – video

Jharkhand deoghar sanitation workers strike : देवघर उप महापौर ने हड़ताली सफाई कर्मियों के फेडरेश अध्यक्ष से की वार्ता, कहा- वित्तीय स्थिति के आकलन के बाद मांगे की जाएंगी पूरी, सफाई कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी

Jharkhand deoghar mnrega workers appeal : देवघर के हड़ताली मनरेगा कर्मियों की सीएम व ग्रामीण विकास मंत्री से मार्मिक अपील, कहा- संघर्ष नहीं समाधान उनकी मांग, 90 दिन से जारी हड़ताल से चरमराई आर्थिक स्थिति

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News