रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर:सीबीएसई के कलस्टर-।।। एथलेटिक्स मीट 2022 की प्रतियोगिता में मधुसूदन पब्लिक स्कूल, आसनतलिया के 9वीं कक्षा के छात्र पंकज महतो ने 400 मीटर की दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया. यह प्रतियोगिता रांची(नेवड़ी) के विकास विद्यालय में हुई.(नीचे भी पढ़े)
विद्यालय के चेयरमैन श्याम सुंदर महतो, निदेशक बीके हिंदवार, प्राचार्य के. नागराजू,उप प्राचार्या श्रीमती आरती कोड़वार, खेल शिक्षक राहुल साधु एवं खेल शिक्षिका सुश्री लक्ष्मी शाह ने विजेता छात्र को प्रोत्साहित किया एवं शुभकामनाएं दी.




