जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो आजाद नगर थाना शांति समिति के सदस्य मास्टर मोहिउद्दीन का कानपुर में निधन हो गया है. वे किसी जरूरी काम से कानपुर गये हुए थे. मास्टर मोहिउद्दीन इस्लामिक करियर सर्किल के फाउंडर चेयरमैन थे.(नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने आजादनगर इलाके में तालीम की रोशनी फैलाने का काफी अभियान चलाया है. वह बच्चों की फीस खुद देते थे साथ ही बच्चों को ड्रेस और पढ़ने लिखने की सामग्रियां भी दिया करते थे. उनके निधन की खबर मिलते ही आजादनगर इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. आजादनगर में आयोजित एक शोक सभा में फिरोज आलम, परवेज, असलम रब्बानी, शाहिद, एजाज अंसारी, अजीज हसनैन आदि ने मरहूम के हक में दुआ की.












