जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित टीनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में राज्य सरकार के पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद व युवा कार्य विभाग एवं पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की खेल शाखा के तत्वावधान में मंगलवार को जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि अर्जुन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उन्होंने अन्य अतिथियों के साथ गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की बहुत ही अच्छी खेल योजना है, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को उभरने का एक अवसर प्रदान किया जाता है. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी अविनेश त्रिपाठी ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि विगत वर्ष मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल में पूर्वी सिंहभूम की पुरुष एवं महिला टीमें राज्य स्तर पर विजेता रही थीं. उन्होंने इस वर्ष भी दोनों टीमों के अच्छे प्रदर्शन की कामना की. प्रतियोगिता का फाइनल मैच आगामी 15 दिसंबर को खेला जाएगा. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य हिरण्यमय दास, डोमजुड़ी पंचायत के मुखिया अनीता मुर्मू आदि उपस्थित हुथे. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में वीर प्रताप मुर्मू, पिथो सोरेन, सिद्धू किस्कू, मोना भूमिज, शशिकांत सिंह, अमरनाथ शर्मा संजय कुमार एवं अजय अहम भूमिका निभा रहे हैं.



