अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र में चोरों का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ते चला जा रहा है. लगातार अपराधियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है और पुलिस हाथ पर हाथ धरकर बैठी हुई है. बोकारो के सेक्टर 3 बी आवास संख्या 481 के बंद आवास को चोरों ने निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर पांच से छह लाख के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली. परिवार वाले अपने गांव पलामू गए हुए है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. इससे दो दिन पूर्व भी सेक्टर 3बी 474 में भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. घटना की जानकारी देते हुए संजय कुमार ठाकुर ने बताया कि इस आवास में बहन और बहनोई रहते हैं. यह लोग अपने गांव पलामू गए हुए है. बुधवार सुबह जानकारी मिली कि घर का ताला टूटा हुआ है, आकर देखा तो घर में रखे सभी सोने और चांदी के जेवरात समेत लगभग 5 हजार की नकदी की भी चोरी कर ली गई है. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है.



