बोकारो : बोकारो के सियालजोरी थाना अंतर्गत सियालजोरी गांव में टोला ढांगा कुल्ही के सुरेश महतो के पुत्र गोविंद महतो (22) ने आत्महत्या कर ली है. मृतक के पिता ने बताया कि वे सभी लोग घर में सोए हुए थे. सुबह जब उठे तो देखा कि उसके कमरे का दरवाजा बंद है. उन्होंने यह भी बताया कि वे लोग दरवाजा खटकाएं परंतु अंदर से आवाज नहीं आयी और ना ही उसने दरवाजा खोला. फिर वे लोग दरवाजा को तोड़कर अंदर गए तो देखें कि उनके पुत्र ने फांसी लगा ली. परिवार के सदस्यों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घटना स्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. युवक ने आत्महत्या क्यों कि इसका कारण अभी पता नही चल पाया है, इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.



