चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के जर्जर बिजली खंभे और तार को बदलने समेत अन्य मांगों को लेकर पार्षद मलय रूहीदास और कांग्रेस नेता विक्रम सिंह चौहान ने बिजली विभाग कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तीसरे दिन यानी बुधवार को भी जारी है. आंदोलन के तीसरे दिन दोनों ने कहा कि उनके द्वारा किए जा रहे आंदोलन के पश्चात भी बिजली विभाग द्वारा किसी तरह की सकारात्मक पहल नही किया जा रहा है और ना ही नगर पंचायत क्षेत्र में लगे जर्जर बिजली खंभे और तार की बदलने का कार्य किया जा रहा है. (नीचे भी पढे़ं और देखें वीडियो)
कहा कि विभाग के पदाधिकारियों की उदासीनता रवैया को देखते हुए 15 दिसंबर से भूख हड़ताल को आमरन अनशन में तब्दील कर आंदोलन करेंगे. उन्होंने कहा कि जबतक उनकी मांगों पर बिजली विभाग द्वारा पहल नहीं किया जाएगा तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.



