धनबाद : पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल के गढ़वा रोड और रझौरा स्टेशन पर 15 दिसंबर से 27 दिसंबर तक इंटरलॉकिंग पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है. जिसके कारण एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का परिचालन मे बदलाव किया गया है. विभिन्न तिथियों में धनबाद रेल मंडल होकर चलने वाली कई ट्रेनों को रूट डायवर्ट किया गया है. आसनसोल रेल मंडल के हवाले बताया गया है कि 15 से 27 दिसंबर तक धनबाद मंडल के गडवा रोड, टोलरा एवं रझौरा स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग चालू कार्य से जुड़े प्री-नॉन इंटरलॉकिंग नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इन ट्रेनों में 11447/11448 जबलपुर-हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस14 से 29 दिसंबर तक यात्रा अपने निर्धारित रूट सिंगरौली चोपन गरवा रोड बरकाकाना चंद्रपुरा-कतरासगढ़ धनबाद के बजाय जबलपुर कांटी साउथ-प्रयागराज छेवकी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं गया धनबाद के रास्ते डायवर्ट की जाएगी. वहीं 13025 हावड़ा भोपाल एक्सप्रेस 19 और 26 दिसंबर, 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस 14 और 21 दिसंबर, 19414 कोलकाता अहमदाबाद एक्सप्रेस 17 और 24 दिसंबर, 19413 अहमदाबाद कोलकाता एक्सप्रेस 14 और 21 दिसम्बर, 19607 कोलकाता मदार जंक्शन एक्सप्रेस 15 और 22 दिसंबर और 19608 मदार जंक्शन कोलकाता एक्सप्रेस, 19 एवं 26 दिसंबर, निर्धारित मार्ग धनबाद चंद्रपुरा बरकाकाना गरवा रोड चोपन सिंगरौली-कांटी मुरवारा के बदले धनबाद गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन प्रयागराज छेवकी मानिकपुर सतना कांटी मुरवारा के रास्ते मार्ग परिवर्तित कर चलाया जायेगा.



