जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को में टाटा मोटर्सकर्मी धनंजय कुमार सिंह और उनकी पत्नी का विवाद बढ़ता जा रहा है. पत्नी ने जहां गोविंदपुर थाने में पति के खिलाफ उनके साथ बीच सड़क पर मारपीट करने और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए केस किया है वहीं अब पति धनंजय कुमार सिंह ने पत्नी और साले पर उनके साथ रास्ते में मारपीट कर घायल करने और छिनतई की टेल्को थाना में शिकायत की है. धनंजय ने टेल्को पुलिस को बताया है कि उनकी पत्नी उन्हे प्रताड़ित करती है. टेल्को थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है. शिकायत के आलोक में जांच की जा रही है. जांच में पता चला है कि पत्नी ने पहले ही गोविंदपुर थाने में पति धनंजय के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. हालांकि धनंजय कुमार ने बताया कि वह भी पूर्व में इस मामले को लेकर काउंटर केस कर चुके हैं.




