जमशेदपुर : यहां साकची के बाराद्वारी स्थित लाइफलाइन नर्सिंग होम के मालिक दशरथ कुमार कंवटिया से 22 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोपी अनूप अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने अनूप अग्रवाल को पुलिस ने मंगलवार के दिन बाराद्वारी स्थित उसके घर पर छापा मार कर गिरफ्तार किया था. (नीचे भी पढ़ें)
अनूप कुमार अग्रवाल ने इस मामले में अग्रिम जमानत ले रखी थी, जिसकी अवधि खत्म होते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया. अनूप अग्रवाल अपने घर में छुपा हुआ था. पुलिस सूचना मिलते ही उसे गिरफ्तार कर साकची थाना लायी, जहां उससे पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे मंगलवार शाम एमजीएम अस्पताल ले जाकर उसका इलाज कराया. बुधवार को पुलिस ने सारी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे जेल भेज दिया.



