बोकारो : बोकारो जिले के आत्मा कर्मियों ने बुधवार को बोकारो कृषि भवन के समक्ष घरना दिया व ज्ञापन सौंपा. उन्होंने बताया है कि 10 महीना से वेतन नही मिलने के कारण वे भुखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं. इस कारण कारण आज बोकारो कृषि भवन के समक्ष धरना दिया. संबंधित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोती लाल रजक ने कहा कि 48 दिनों तक राजभवन के समक्ष धेराव व धरना दिया गया. हम सभी 10 को महीने का वेतन भुगतान नही होने के कारण हम परेशान हैं. हम अपने परियोजना निदेशक से ज्ञापन के द्वारा मांग करते है कि 10 महrने का भुगतान किया जाए. वही बोकारो जिला आत्मा संघ के अध्यक्ष बबलू कुमार ने कहा कि हम सभी धरना पर बैठे थे, लेकिन सभी वरीय अधिकारियो ने आश्सवासन दिया कि धरना खत्म करिए आप सभी को भुगतान किया जाएगा. उनके कहने पर हम लोगो ने धरना को खत्म किया. 24 जिला में 16 जिला का भुगतान किया गया और 8 जिला का भुगतान नहीं हुआ है.




